पश्चिम बंगाल के मालदा में तीन अवैध बांग्लादेशी प्रवासी गिरफ्तार, आतंकियों से संबंध का शक
पुलिस ने तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. सूचना में बताया गया कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जो कुछ दिन पहले किसी खास इरादे से भारतीय सीमा में घुसे थे. जिस स्थान से उन्हें गिरफ्तार किया गया वह सड़क और रेलवे नेटवर्क दोनों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.







