Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Exclusive

विदेशों में पाकिस्तानी नागरिकों के भीख मांगते पकड़े जाने का मुद्दा एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुका है. शुरुआत में तो ये एक बिखरी हुई समस्या लग रही थी लेकिन अब एक बड़े पैमाने पर संगठित घटना के रूप में सामने आई है. इसने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है और सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर किया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा में आई भीषण बाढ़ के दौरान एक हाथी ने बाघ को अपनी पीठ पर बिठाकर डूबने से बचाया. यह वीडियो इंटरनेट पर 'इंसानियत' और 'कुदरत के करिश्मे' के नाम पर शेयर किया जा रहा है. क्या वाकई यह वीडियो असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कोई नया जाल? देखिए हमारी यह विशेष फैक्ट-चेक रिपोर्ट.

सितारों और उनके फैंस के बीच दीवानगी का रिश्ता कोई नई बात नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने पसंदीदा कलाकारों को देखने के लिए बेताब रहते हैं और कई बार यह दीवानगी हदें पार कर जाती है। इसी जुनून का खामियाजा कई बार खुद स्टार्स को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें **‘द राजा साहब’** फिल्म की एक्ट्रेस **निधि अग्रवाल** को फैंस की भीड़ के बीच बेहद असहज और डरावने हालात का सामना करना पड़ा।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह दौरा किसी त्योहार से कम नहीं था। हालांकि, जितना जोश और उमंग इस आयोजन को लेकर दिखी, उतना ही बड़ा विवाद भी सामने आया। खास तौर पर कोलकाता के Salt Lake Stadium में आयोजित इवेंट में अव्यवस्था, कुप्रबंधन और अफरा-तफरी को लेकर जमकर सवाल उठे। अब यही विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी सीधे तौर पर शामिल हो गए हैं।इस पूरे विवाद में अब सौरव गांगुली ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कोलकाता के argentina fan club के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Bharat Express राजनेताओं और फिल्मी सितारों सहित कई प्रभावशाली लोग माँ बगलामुखी की शरण लेते हैं. उनकी साधना से प्रभावशाली वाणी और तंत्र बाधाओं से मुक्ति मिलती है. भारत एक्सप्रेस के पर जल्द आ रहे है मां बगलामुखी साधक आचार्य भरत जी महाराज

जब भी हम इस्लाम की बात करते हैं, तो आम तौर पर हमारे दिमाग में दो ही नाम आते हैं. सुन्नी और शिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस्लाम की एक तीसरी धारा भी है, जो इन दोनों से बिल्कुल अलग है. इसे कहा जाता है ‘इबादी इस्लाम’. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओमान यात्रा के दौरान इस खास पंथ ने एक बार फिर पूरी दुनिया के बुद्धिजीवियों और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ओमान की पहचान ही ‘इबादियत’ से है और बिना इसे समझे आप ओमान के समाज, वहां की राजनीति और वहां की शांतिप्रिय संस्कृति को नहीं समझ सकते हैं.

भारत को अमेरिका से AH-64E अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों की अंतिम खेप मिल गई है. इसके साथ ही वर्ष 2020 में अमेरिका के साथ किए गए 6 अपाचे हेलिकॉप्टरों के 796 मिलियन डॉलर के सौदे की आपूर्ति भी पूरी हो गई है. इन हेलिकॉप्टरों की तैनाती से भारतीय सेना की हवाई आक्रामक क्षमता को निर्णायक मजबूती मिलने वाली है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय सुरक्षा हालात संवेदनशील बने हुए हैं

लोकसभा में बुधवार को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे VB–जी राम जी बिल 2025 कहा जा रहा है, उस पर विस्तार से चर्चा हुई।इस चर्चा के दौरान AIMIM के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल का कड़ा विरोध किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित MMS वीडियो ने इन दिनों बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो को भारत की मशहूर गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे और अफवाहें फैलने लगीं।

भारत की जानी-मानी गेमिंग क्रिएटर्स में शुमार पायल धारे, जिन्हें लोग पायल गेमिंग के नाम से जानते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं और वह लंबे समय से भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का एक बड़ा चेहरा रही हैं।...