Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Exclusive

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय इस बार डिजिटल युग में टीवी न्यूज की भूमिका पर बात की. वो मीडिया में बदलाव को लेकर भी तेजी से हो रहे हैं. एआई और सोशल मीडिया से चुनौतियां मिल रही हैं, लेकिन उसमें अवसर भी बहुत हैं. इसको लेकर विशेषज्ञों का भी मानना है कि उनका संबोधन प्रेरणादायक रहा.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्‍टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय एक बार फिर एनुअल “News Next” कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी. ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम e4m न्यूज नेक्स्ट 2025 का 14वां संस्करण है. इसमें मीडिया जगत की तमाम हस्तियां भी नजर आईं.

अमेरिका के तीन सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से आयात पर लगाए गए भारी टैरिफ के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के तीन सदस्यों ने 12 दिसंबर को एक प्रस्ताव पेश किया, जिसका पूरा मकसद ट्रंप की राष्ट्रीय आपातकाल घोषणा को समाप्त करना है

संसद परिसर से जुड़ा एक और मामला सामने आया। टीएमसी के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय को संसद भवन के बाहर सिगरेट पीते हुए देखा गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आपत्ति जताई और इसे नियमों का उल्लंघन बताया।

हाल ही में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ ने एक बार फिर भारत से लेकर पाकिस्तान तक कराची के ल्यारी इलाके को चर्चा में ला दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस जासूसी थ्रिलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

स्थानीय मीडिया की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह पैसा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद मुहम्मद इकबाल अफरीदी का था. जांच के बाद इन नोटों को उन्हें लौटा दिए गए. लेकिन, जिस तरह से पैसा देखने के बाद कई सांसदों ने जो हरकत की उसी ने पूरे मामले को हास्यास्पद बना दिया. पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी. लोगों ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि इन सांसदों को संसद से बाहर निकाल देना चाहिए.

भारत दौरे के 8 दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तुर्केमिनिस्तान विजिट पर हैं. 2 दिन के इस विजिट में पुतिन तुर्केमिनिस्तान के साथ-साथ तुर्की से भी संपर्क साधेंगे. तुर्की की एक प्रतिष्ठित मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति एर्दोआन से अश्गाबात नामक स्थान पर वो दोनों लोग मुलाकात करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कूटनीतिक दुनिया में तुर्की को भारत का दुश्मन देश माना जाता है.

भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक ‘शोले’ को 50 साल हो गए हैं. इस खास मौके पर 1975 में बनी यह फिल्‍म बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर चुकी है. लेकिन शोले के री-रिलीज में वहीं पुरानी शोले देखने को नहीं मिलने वाली है.

अमरोहा के मंडी धनौरा में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है। दोनों पर भारत में अवैध रूप से रहने का आरोप है। महिला ने पहले खुद को पश्चिम बंगाल की बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में पता चला कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और नेपाल के रास्ते भारत आई थी। यह मामला सीमा हैदर केस जैसा दिख रहा है, क्योंकि दोनों मामलों में नेपाल रूट और बिना दस्तावेज़ प्रवेश जैसी समानताएँ सामने आई हैं। खुफिया एजेंसियाँ हर एंगल से जांच कर रही हैं।

भारत से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अमेरिका की यात्रा करती हैं, ताकि उनके बच्चे को जन्म लेते ही अमेरिकी नागरिकता मिल सके। इसी बढ़ती प्रवृत्ति पर अब अमेरिका ने सख्त रवैया अपनाते हुए भारत स्थित अपने दूतावास के जरिए नई चेतावनी जारी की है।