Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Exclusive

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले से अब और ताकतवर हो गए हैं. क्यों कि वर्तमान सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दोनों बना दिया है. इन दोनों पदों का कार्यकाल सीधे 5 साल का होगा. इस पद को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन इसकी समरी पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजी थी.

इंडिगो संकट के चलते 6 दिसंबर 2025 को घरेलू विमान किराए में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। देश के व्यस्ततम रूट्स पर टिकट के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। दिल्ली–मुंबई जैसे लोकप्रिय मार्ग पर किराया 48 हजार रुपये तक पहुँच चुका है, जबकि अंडमान के लिए टिकट की कीमत 92 हजार रुपये तक दर्ज की गई है।

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवाद की आग में लगातार झुलस रहा है. अगर हम बात करे इस साल 2025 में पाकिस्तान में हुई हिंसा और आतंकी वारदातों की तो इसमें 25% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक CRSS की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इस साल में हुई हिंसा का सबसे बड़ा बोझ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान पर पड़ा जहां कुल मौतों का आकड़ा 96% तक दर्ज हुआ.

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। कल 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थी और आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसमें दखल देने से इनकार करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने को राज्य सरकार की जिम्मेदारी बताया है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया है, जिस तारीख को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया था। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले में दखल देने से साफ मना कर दिया है।

भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।

शुभम, इशिता, जिया और विधि. ये वो मासूम बच्चे हैं जो दुनिया में तो आए, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं जी पाए. वजह बनी एक साइको किलर पूनम. हरियाणा के पानीपत की लेडी साइको किलर की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.

भारतीय वित्तीय बाजारों के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम रहा. रुपये ने पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 का स्तर पार कर लिया, जो अब तक का सबसे निचला रिकॉर्ड है. ये स्तर बाजार के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आज शाम भारत पहुंच गये हैं. पुतिन अपने दौरे के दौरान करीब 30 घंटे भारत में रहेंगे. इस खास दौरे पर पुतिन लगभग 25 समझौतो पर साइन कर सकते हैं. पुतिन की इस यात्रा से जहां दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे, वहीं अंतरिक्ष से लेकर व्यापार तक के क्षेत्र में दोनों देशों की ताकत बढ़ेगी. पुतिन के भारत दौरे का जो शेड्यूल सामने आया है उसके मुताबिक वो 5 दिसंबर को सुबह 11:50 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मिलेंगे, जहां दोनों देशों के नेता 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे.