Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Hindi

Avimukteshwaranand Controversy : इन दिनों सनातन के संतों के बीच घमासान जारी है. इस बीच अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर संत समाज दो खेमे में बंट गए हैं. क्योंकि CM Yogi पर दिए अविमुक्तेश्वरानंद ने बयान दिया था. उनके इस बयान के बाद बवाल शुरू हो गया. ऐसे में जानते हैं साधु-संत क्या कहते हैं?

BCB ICC world cup 2026: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड की जगह बांग्लादेश को शामिल करने के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले का समर्थन किया। वस्सन ने बांग्लादेश की आलोचना करते हुए कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का कारण "हास्यास्पद" है

ईरान के लोगों ने हमेशा दोनों प्राचीन सभ्यताओं के बीच संबंधों के बारे में सीखा है. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सुप्रीम लीडर हमेशा ईरान और भारत के बीच अच्छे संबंधों और सहयोग पर जोर देते रहते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चाबहार में वे अच्छा काम करेंगे.

आज कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। तेजस्वी यादव के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) की पुत्री रोहिणी आचार्य (rohini achayra) ने आज सोशल मीडिया पर दूसरी राजद पर जोरदार हमला किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जो पोस्ट किया है उसमें शुभकामनाएं भी हैं और तंज भी।

दिल्ली विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जमकर हंगामा हुआ...आतिशी पर गुरु तेग बहादुर के अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी के विधायकों ने नारेबाजी की.आरोप है कि आतिशी ने गुरु के शहादत पर चर्चा का विरोध किया.उन्होंने प्रदूषण पर बात करने की ज़िद की. बीजेपी ने इसे सिख गुरुओं का अनादर बताया है.

देश के उद्योग जगत से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के सबसे बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को अमेरिका में निधन हो गया। महज 49 वर्ष की उम्र में अचानक हृदय गति रुकने से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि खालिद और इमाम के खिलाफ पहली नजर में मामला बनता है। इस फैसले के बाद उमर खालिद की गर्लफ्रेंड बनोज्योत्सना लाहिरी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने खालिद से मुलाकात की जानकारी दी और बताया कि वह उनसे तिहाड़ जेल में मिलेंगी। बनोज्योत्सना एक सामाजिक शोधकर्ता और लेखिका हैं, जिन्होंने जेएनयू से पीएचडी की है...

Nepal Violence : नेपाल के पर्सा और धनुषा धाम जिलों में धार्मिक विवाद के बाद हालात बिगड़ गए हैं. परसा जिले के बीरगंज (Birgunj) शहर में धनुषा की मस्जिद में (nepal mosque) तोड़फोड़ (nepal masjid) और पवित्र ग्रंथ जलाने की घटना की खबर से विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो देखते ही देखते हिंसक हो गए. सोशल मीडिया पर धार्मिक सामग्री वाला वीडियो वायरल होने से तनाव और बढ़ गया.

ऑपरेशन सिंदूर के हमले में घायल हुए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वो अपनी बड़ी बहन की मौत पर खुले तौर पर रोता हुआ सुना जा सकता है. क्लिप की शुरुआत में अजहर दावा करता है कि उसकी बड़ी बहन को हाल ही में शहादत मिली है. ये ऑडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय सुभानअल्लाह पर की गई कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए थे. इनमें उसकी बड़ी बहन, बहनोई, एक भतीजा और उसकी पत्नी, एक भतीजी के साथ कई जैश आतंकी शामिल थे.

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में केले के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है। यह साक्षात भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक है। यदि इसे सही नियमों के साथ घर में लगाया जाए, तो यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाता है, बल्कि आर्थिक तंगी को भी दूर करता है। घर में सुख-समृद्धि और धन की आवक बढ़ाने के लिए केले के पौधे का विशेष महत्व है। केले के पौधे से जुड़े वास्तु और ज्योतिषीय नियमों को मानने से आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है।