Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Hindi

गरमा-गरम समोसे, पिज्जा, बर्गर और चाऊमीन… इनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चटपटा स्वाद, झटपट मिलने वाला खाना और मनपसंद टेस्ट की वजह से आज की पीढ़ी तेजी से फास्टफूड की ओर बढ़ रही है। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही आदत एक दिन जानलेवा भी बन सकती है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से आई यह दर्दनाक खबर हर माता-पिता और बच्चों के लिए एक बड़ी चेतावनी है, जहां फास्टफूड खाने की लत ने महज 16 साल की एक होनहार छात्रा की जान ले ली।

संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सामने आई एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह तस्वीर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से आयोजित चाय पार्टी की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आपस में बातचीत करते नजर आए।...

ठंड का सितम पूरे देश में जारी है...इसको लेकर कई प्रदेशों में स्कूल कालेजों का छुट्टियां भी हो गई है...कहीं तो ठंड इतनी है कि लोगों का जीना दुर्लभ हो गया है...इसी बीच खबर हरियाणा से आ रही है...जहां हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है.

बिना OTP के भी WhatsApp अकाउंट हैक होने के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग फर्जी कॉल, लिंक या स्क्रीन शेयरिंग के ज़रिए यूजर्स को धोखा देकर अकाउंट एक्सेस कर लेते हैं। कई मामलों में व्हाट्सऐप सपोर्ट या किसी जान-पहचान वाले बनकर ठगी की जा रही है।

चीन जिसके दम पर दुनिया पर राज करना चाहता है और जिसपर उसकी सुपरमेसी है, अब उसका अंत होने वाला है. भारत के हाथ ऐसा ‘ब्रह्मास्‍त्र’ लगा है, जिससे ड्रैगन की मनमानी पर नकेल कसना आसान हो जाएगा. आंध्र प्रदेश की 974 किलोमीटर लंबी कोस्‍ट लाइन में रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स का विशाल रिजर्व मिला है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों पर जो रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स मिले हैं, वे हाई-क्‍वालिटी के हैं. रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स के बिना फाइटर जेट, स्‍मार्टफोन, मिसाइल, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल आदि को बना पाना असंभव है. चीन का मौजूदा रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स के 85 फीसद पर कब्‍जा है. अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर को लेकर चीन ने इसके एक्‍सपोर्ट पर नकेल कस दी थी. ऐसे में भारत जैसे देशों में हाई क्‍वालिटी प्रोडक्‍ट्स के डेवलपमेंट पर बुरा असर पड़ा. मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने इस सेक्‍टर में आत्‍मनिर्भर बनने का फैसला किया है. इसके बाद से ही रेयर अर्थ मैटिरियल्‍स का पता लगाने के साथ ही उसके प्रोसेसिंग पर फोकस बढ़ गया है. आंध्र तट पर मिले भंडार का इस्‍तेमाल करने पर भारत 5th जेनरेशन फाइटर जेट के साथ ही iPhone जैसे कटिंग एज डिवाइस अपने दम पर बना सकेगा. साथ ही एक्‍सपोर्ट से बड़ी मात्रा में राजस्‍व भी अर्जित किया जा सकता है.

टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी टी20 विश्व कप अगले साल 2026 के फरवरी और मार्च महीने में खेला जाना है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि BCCI ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव 2026 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तानी सौंपी गई है.

बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। राजधानी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से विरोध-प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसी बीच आज शनिवार, 20 दिसंबर को उस्मान हादी का अंतिम संस्कार किया जाना है, जिसे लेकर प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार और उससे जुड़े कार्यक्रमों के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क सकती है।

नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सिर्फ एक बचत योजना नहीं होती, बल्कि यह बुढ़ापे में सहारा बनने वाली सबसे भरोसेमंद सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था मानी जाती है. नियमित वेतन से कटने वाली यह छोटी-छोटी राशि लंबे समय में एक मजबूत फंड का रूप ले लेती है, जो रिटायरमेंट के बाद आर्थिक स्थिरता देती है...

बांग्लादेश की राजनीति और छात्र आंदोलनों को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है. साल 2024 के चर्चित छात्र विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का बीते गुरुवार यानी 18 दिसंबर 2025 को निधन हो गया. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की ओर मिली जानकारी के अनुसार, उसकी मौत किसी हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई, जिसमें उसे गोली मारी गई थी. इस खबर के आने के बाद से ही बांग्लादेश में शोक और तनाव का माहौल बन गया है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। सीमा सुरक्षा, आतंकवाद, शरणार्थियों और कूटनीतिक मतभेदों को लेकर दोनों देशों के बीच हालात लगातार जटिल होते जा रहे हैं। इसी बीच अफगानिस्तान की ओर से एक ऐसा कदम उठाए जाने की अटकलें तेज़ हैं, जिससे पाकिस्तान की रणनीतिक और सुरक्षा चुनौतियाँ और बढ़ सकती हैं। इस वीडियो में हम समझेंगे कि दोनों देशों के बीच तनाव की जड़ क्या है, अफगानिस्तान किस तरह का कदम उठा सकता है, और इसका असर क्षेत्रीय राजनीति व सुरक्षा पर कैसे पड़ सकता है। पूरी जानकारी और विश्लेषण के लिए वीडियो अंत तक देखें।