Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express LIVE news

काराकाट विधानसभा क्षेत्र की जनता Jyoti Singh के बारे में क्या सोचती है, हम लेकर आए हैं एक खास रिपोर्ट जिसमें लोगों की राय, उनके अनुभव और चुनावी उम्मीदों का पूरा विश्लेषण है. देखें हमारे संवाददाता उज्ज्वल मिश्रा की ये खास रिपोर्ट।

पाकिस्तान की राजनीति और सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को अब और ज्यादा शक्तियां मिलने वाली हैं। दरअसल, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान सरकार अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि- “इन लोगों को SIR जैसे मुद्दे दिख रहे हैं जिसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं है. इन लोगों ने हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ने का काम किया है. ये विपक्ष की रणनीति का हिस्सा बन गया है. जब चुनाव आएगा तब एक झूठी कहानी बनाई जाती है. इन लोगों ने लोकसभा के वक्त भी कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा. आज सवा साल से ज्यादा होने को आया है किसका आरक्षण छीन लिया गया? इस बार SIR पर लोगों को डरा रहे हैं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। राज्य के तीन जिलों—आरा, गोपालगंज और सारण—में ईवीएम मशीन की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के गुप्त परमाणु परीक्षणों को लेकर किए गए सनसनीखेज दावे ने अंतरराष्ट्रीय हलचल बढ़ा दी है. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ये कहा था कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया के साथ-साथ पाकिस्तान भी गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण कर रहा है. उनके इस दावे पर अब भारत ने पहली …

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में मुख्य मुद्दे कृषि, डेयरी, और जीएम फसलों के आयात पर अटके हैं। भारत किसानों के हितों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाए हुए है। अमेरिका ऑटोमोबाइल, डिजिटल व्यापार, और टैरिफ छूट पर जोर दे रहा है। सुनिए पूरी चर्चा...

कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि के लिए आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अयोध्या के राम की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण को आजाद करवाकर रहेंगे।