Indigo के संकट पर सरकार सख्त, दिया ये कैसा आदेश?
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.
Vladimir Putin के India दौरे से बौखलाए Donald Trump, किया बड़ा ऐलान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.
Pakistan Army Chief Asim Munir के बढ़े कद से Shehbaz Sharif को खतरा?
पाकिस्तान में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले से अब और ताकतवर हो गए हैं. क्यों कि वर्तमान सरकार ने मुनीर को एक साथ चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दोनों बना दिया है. इन दोनों पदों का कार्यकाल सीधे 5 साल का होगा. इस पद को लेकर राष्ट्रपति ने मंजूरी दी, लेकिन इसकी समरी पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भेजी थी.
Indigo पर ये क्या बोल गईं Naziya Elahi Khan !
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया है। कल 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई थी और आज भी 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं।
Modi & Putin: PM Modi ने भारत और रूस की दोस्ती को बताया ध्रुव तारा, दोनों के बीच क्या हुई बात?
भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 24 घंटे में 3 बार मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने साथ में प्राइवेट डिनर, द्विपक्षीय बातचीत, जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंडिया-रूस बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-रूस के बीच 19 समझौतों पर मुहर लगी हैं। इनका मकसद भारत-रूस व्यापार बढ़ाना है। भारत-रूस के बीच शिप बिल्डिंग, भारतीय नाविकों को बर्फीले (पोलर) समुद्री इलाकों में जहाज चलाने की ट्रेनिंग, नई शिपिंग लेन पर निवेश, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) पर समझौते और MoU साइन किए गए।
Psycho Killer Poonam Story: सिर पर क्यों सवार हुआ मौत का भूत?
शुभम, इशिता, जिया और विधि. ये वो मासूम बच्चे हैं जो दुनिया में तो आए, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं जी पाए. वजह बनी एक साइको किलर पूनम. हरियाणा के पानीपत की लेडी साइको किलर की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है.
आज तय होगा फैसला RBI घटाएगा EMI का बोझ या देगा महंगाई से राहत ?
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हुई थी और आज इसका अंतिम दिन है। शुक्रवार सुबह 10 बजे RBI गवर्नर **संजय मल्होत्रा**, जो MPC के चेयरमैन भी हैं, मौद्रिक नीति का नतीजा घोषित करेंगे।...
कौन हैं Shipra Sharma , जिनकी कथावाचक Indresh Upadhyay से हुई है शादी ?
वृंदावन के सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि वह राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित आमेर स्थित ताज होटल में 5 दिसंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।
Putin India Visit: पुतिन-मोदी लिखेंगे नया इतिहास, पूरी दुनिया के लिए क्यों है ख़ास?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत के महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंच रहे हैं। यह यात्रा 4 से 5 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और कुछ रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।...
Delhi Airport Indigo Crisis : 8 एयरपोर्ट पर उड़ानों का बड़ा संकट, 150+ फ्लाइटें रद्द
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों बड़े परिचालन संकट का सामना कर रही है। गुरुवार को एक बार फिर कंपनी ने 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों में ही इंडिगो 200 से अधिक फ्लाइटें रद्द कर चुकी है, जिसके कारण देशभर के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।







