Delhi Blast की Inside Story, कैसे हुआ हादसा हो गया बड़ा खुलासा |
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने राजधानी को दहला दिया। इस विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की खबर है जबकि पुलिस और एनआईए की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है। धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।”
Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग में दिखा जबरदस्त जोश , कौन करेगा Bihar पर राज ?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आख़िरी चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में कुल 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहाँ कई दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में कैद होने जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग पूरे जोश के साथ अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार मुकाबला पहले से ज़्यादा दिलचस्प दिख रहा है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा — इसका फैसला जनता के हाथों में है।
Bihar Election 2025: अंतिम चरण का मतदान जारी,1302 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
बिहार विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण संपन्न होने जा रहा है, जिसमें लगभग 3.70 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने इस मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
Bihar Election 2025: सुबह से महिलाओं की लंबी कतारें, आबकी बार मतदान 70% पार?
Bihar Election 2025: सुबह से महिलाओं की लंबी कतारें, आबकी बार मतदान 70% पार?
PM Modi Bhutan Visit: जिस कालचक्र अभिषेक का हिस्सा होंगे PM Modi, जानें उसकी खासियत |
इस उत्सव में तीन दिवसीय कालचक्र (समय का चक्र) अभिषेक शामिल होगा। ये तिब्बती बौद्ध धर्म का एक जटिल और व्यापक अनुष्ठान है जो आत्मज्ञान प्राप्ति हेतु विशिष्ट ध्यान साधना करने की शक्ति प्रदान करता है। कालचक्र दीक्षा समय, ब्रह्मांड और मानवीय अनुभव (अस्तित्व के बाह्य और आंतरिक आयामों का अंतर्संबंध) के मिलन का प्रतीक है।
Bihar Elections 2025: सबसे पहले मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग, जानें किन मुद्दों पर करेंगे वोट
बिहार चुनाव 2025: आज अंतिम चरण का मतदान 122 सीटों पर हो रहा है। भारत एक्सप्रेस ने मतदान बूथ का जायजा लिया और वोटर टर्नआउट, चुनाव तैयारियों और 1302 प्रत्याशियों की किस्मत की जानकारी दी।"
Delhi Red Fort Blast: क्या है इसके पीछे की कहानी, जुड़ रहा फरीदाबाद से तार?
खबर देश की राजधानी दिल्ली से है.जहां बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई. धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो जलकर खाक हो गई हैं. वहीं इस धमाके में अभी तक 10 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.
86 फर्म खातों से अरबों की ठगी? DCP शक्ति अवस्थी का एक्सक्लूसिव खुलासा
इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में DCP शक्ति अवस्थी ने फर्जी ID के सहारे खुलवाए गए 86 फर्म अकाउंट्स और अरबों रुपये की कथित ठगी के मामले का विस्तृत ब्योरा दिया। वीडियो में देखें कैसे फर्जी कंपनियाँ और नकली पहचान बैंकिंग सिस्टम में सेंध लगा कर पैसों का ट्रांसफर कर रहीं थीं, क्या जांच-प्रक्रिया चल रही है, कौन-कौन जुड़े होने का शक है और आगे की कार्रवाइयों पर पुलिस क्या कह रही है। इस रिपोर्ट में केस की प्रमुख बातें, पुलिस के सबूत और प्रभावित लोगों के बयान भी शामिल हैं।
PM मोदी की भूटान यात्रा से पहले क्या हैं तैयारियां |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा से पहले वहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने के लिए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस रिपोर्ट में देखें भूटान की तैयारियों की एक्सक्लूसिव झलक, पीएम मोदी के दौरे का पूरा एजेंडा और भारत-भूटान रिश्तों पर इसका असर।
CM Yogi ने एकता पदयात्रा के दौरान PM Modi पर ये क्या कह दिया ?
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित एकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल भारत की अखंडता और एकता के प्रतीक हैं।





