Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express news channel

बिहार चुनाव 2025 में छपरा से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव करीब 8 हजार वोटों से हार गए. अब उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि वह राजनीति में कभी आना ही नहीं चाहते थे. आइए बताते हैं उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी को शून्य सीटें मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है. प्रायश्चित के तौर पर प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि वह पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिन का मौन उपवास रखेंगे.

बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं।नीतीश कुमार अब तक 9 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमें 2000 में केवल सात दिन का छोटा कार्यकाल भी शामिल है। बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं।

दिल्ली धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का डिजिटल फिदायीन नेटवर्क सामने आया है।जांच में पता चला कि लाल किला ब्लास्ट सिर्फ ट्रेलर था और संगठन भारत के खिलाफ बड़े हमले की योजना बना रहा है। संगठन ने ‘तुहफत उल मोमिनात’ नाम का ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया, जिसमें महिलाएं शामिल होती हैं और इसके जरिए फंडिंग जुटाई जाती है।

दिल्ली ब्लास्ट केस में आतंक के डॉक्टर मॉड्यूल की जांच में एजेंसियों को कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी हैं. इस मॉड्यूल से जुड़े हर आतंकी की अपनी एक अलग कहानी और काम लेकिन मकसद एक है. मॉड्यूल का हर आतंकी दिए गए काम को अंजाम देने में शिद्दत से जुटा था. और इस मॉड्यूल में काम करता था. यहीं नहीं इन लोगों को अलग-अलग जिम्मदारियां दी गई थी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले वायरल हुए एक वीडियो में, आरोपी डॉ. उमर (उमर‑नबी) ने आत्मघाती हमले और “शहीदी” की अपनी सोच का खुलकर प्रदर्शन किया है। इस वीडियो में उसने कहा है कि “सुसाइड बमिंग” को अक्सर गलत समझा जाता है, जबकि वह इसे धार्मिक martyrdom ऑपरेशन मानता था।

Delhi Bomb Threat: आरोपी की पेशी से पहले जैश की कायराना करतूत!

Baba Bageshwar पर भड़के Swami Prasad Maurya, यात्रा को बताया संविधान विरोधी|

बिहार चुनावों के नतीजों के बाद लालू यादव परिवार में विवाद गर्माया हुआ है। रोहिणी आचार्या ने राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान किया। तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और दुर्व्यवहार करने वालों को चेतावनी दी। जानिए पूरी कहानी और तेज प्रताप का नया बयान।

बिहार चुनाव के ठीक एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को लालू परिवार में एक और टूट हुई. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से संबंध तोड़ने की बात कही और उन्होंने संजय यादव और रमीज पर दबाव डालने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले को लेकर अब लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव भड़क गये हैं.