Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

‘इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न’ के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और उन्होंने ‘आईलॉक’ की जगह ‘लिपलॉक’ बोल दिया, जिस पर हिमेश रेशमिया समेत सभी लोग हंस पड़े.

Emraan Hashmi Slip Of Tongue On Indian Idol Legends Return Gunmaaster G9 Release

PHOTO CREDIT: IMDB

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी फिल्मों के बोल्ड और रोमांटिक सीन्स के लिए खासे मशहूर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें एक दौर में ‘सीरियल किसर’ का तमगा भी मिला था. अब एक बार फिर उनके उसी पुराने अंदाज और मजेदार किस्से की चर्चा हो रही है. ‘इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न’ के सेट पर बातों-बातों में इमरान हाशमी की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने ‘आईलॉक’ के बजाय ‘लिपलॉक’ कह दिया. इस पर सेट पर मौजूद जज और कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

कंटेस्टेंट्स की केमिस्ट्री देख कर बैठे मजेदार भूल

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के दौरान इमरान हाशमी कंटेस्टेंट ऋषि सिंह और अंशिका चोनकर की परफॉर्मेंस और केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे थे. दोनों की जोड़ी उन्हें इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने पूछ लिया कि क्या दोनों असल जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस पर अंशिका ने साफ किया कि उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं है.

इसके बाद इमरान ने दोनों की केमिस्ट्री परखने के लिए एक मजेदार टास्क रखने की बात कही. वे दोनों को एक-दूसरे की आंखों में देखने यानी ‘आईलॉक’ करने के लिए कह रहे थे, लेकिन जुबान फिसलने से उनके मुंह से ‘लिपलॉक’ निकल गया. अपनी भूल भांपते ही इमरान ने तुरंत बात संभाली और हंसते हुए कहा, “तो एक टेस्ट करते हैं ना, एक लिपलॉक… सॉरी आईलॉक! पुरानी आदतें, पुरानी आदतें इतनी जल्दी नहीं जातीं यार, सॉरी!” इमरान की इस हाजिरजवाबी पर जज हिमेश रेशमिया चौंक गए और पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

जेनेलिया डिसूजा के साथ दिखा मस्ती भरा अंदाज

इस मजेदार मौके पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी उनके साथ नजर आईं और कंटेस्टेंट्स के साथ आईलॉक चैलेंज में शामिल हुईं. इमरान की इस स्लिप ऑफ टंग ने दर्शकों को उनके करियर के शुरुआती दौर की याद दिला दी, जब ‘मर्डर’, ‘जहर’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘जन्नत’, ‘जन्नत 2’ और ‘राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज’ जैसी फिल्मों में उनके रोमांटिक सीन्स खूब सुर्खियां बटोरते थे.

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘गनमास्टर जी9’

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ को लेकर चर्चा में हैं. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर यानी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अभिषेक सिंह, अवनीत कौर, इनायत वर्मा और स्नेहिल दीक्षित मेहरा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें:विवादों से निकलकर समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख मेंबरशिप का आंकड़ा पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism