Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express news channel

अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह दौरा किसी त्योहार से कम नहीं था। हालांकि, जितना जोश और उमंग इस आयोजन को लेकर दिखी, उतना ही बड़ा विवाद भी सामने आया। खास तौर पर कोलकाता के Salt Lake Stadium में आयोजित इवेंट में अव्यवस्था, कुप्रबंधन और अफरा-तफरी को लेकर जमकर सवाल उठे। अब यही विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली भी सीधे तौर पर शामिल हो गए हैं।इस पूरे विवाद में अब सौरव गांगुली ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कोलकाता के argentina fan club के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Bharat Express राजनेताओं और फिल्मी सितारों सहित कई प्रभावशाली लोग माँ बगलामुखी की शरण लेते हैं. उनकी साधना से प्रभावशाली वाणी और तंत्र बाधाओं से मुक्ति मिलती है. भारत एक्सप्रेस के पर जल्द आ रहे है मां बगलामुखी साधक आचार्य भरत जी महाराज

जब भी हम इस्लाम की बात करते हैं, तो आम तौर पर हमारे दिमाग में दो ही नाम आते हैं. सुन्नी और शिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस्लाम की एक तीसरी धारा भी है, जो इन दोनों से बिल्कुल अलग है. इसे कहा जाता है ‘इबादी इस्लाम’. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओमान यात्रा के दौरान इस खास पंथ ने एक बार फिर पूरी दुनिया के बुद्धिजीवियों और आम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ओमान की पहचान ही ‘इबादियत’ से है और बिना इसे समझे आप ओमान के समाज, वहां की राजनीति और वहां की शांतिप्रिय संस्कृति को नहीं समझ सकते हैं.

Blood Rain in Iran: ईरान के होरमुज आइलैंड का तट अचानक खून की तरह लाल हो गया! क्या ये कोई तबाही का संकेत है या विज्ञान का करिश्मा? जानिए क्यों मंगल ग्रह की तरह दिखने लगा है ये समुद्र।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित MMS वीडियो ने इन दिनों बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो को भारत की मशहूर गेमिंग इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह के दावे और अफवाहें फैलने लगीं।

भारत की जानी-मानी गेमिंग क्रिएटर्स में शुमार पायल धारे, जिन्हें लोग पायल गेमिंग के नाम से जानते हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं और वह लंबे समय से भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का एक बड़ा चेहरा रही हैं।...

लियोनेल मेसी का स्वागत पूरी तरह भारतीय परंपराओं के अनुसार किया गया।रतीय संस्कृति से प्रभावित मेसी ने सबसे पहले मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। सनातन परंपरा के उस भाव को उन्होंने आत्मसात किया, जिसमें प्रकृति और सभी जीवों को सम्मान देने की सीख दी जाती है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I मैच घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंपायरों ने टॉस में देरी की और पांच बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण स्थानीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे मैच आखिरकार रद्द कर दिया गया.

अफगानिस्तान में सर्दी का मौसम जीवन और मौत की जंग बन चुका है. जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे देश के करोड़ों लोगों के सामने भूख, कुपोषण और असहायता का संकट गहराता जा रहा है. हालात इतने खराब हैं कि कई परिवारों के पास पेट भरने के लिए खाना नहीं है और मजबूरी में वे अपने बच्चों का भविष्य तक दांव पर लगाने को मजबूर हो रहे हैं..

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान के एक बयान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह बयान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दिया, जिसे लेकर अब तीखी बहस शुरू हो गई है।