Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

bihar news

Bihar Election Results 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है. इन नतीजों से एनडीए की सरकार में बरकरार रहना तय है. महागठबंधन के प्रत्याशी हार रहे हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का दिन आ गया है. 243 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना स्‍थलों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. सियासी दलों को बहुमत के लिए 122 सीटों की दरकार...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) के नतीजों की गणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. राज्य के 39 जिलों में बने 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं. इस बार 243 सीटों के लिए 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं और 67.13% का ऐतिहासिक मतदान दर्ज हुआ है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने आज अपने बयान से सियासी गलियारे में हलचल मचा दी. उन्होंने कहा कि अगर चुनावों में धोखाधड़ी हुई, तो बिहार एक और नेपाल या बांग्लादेश में बदल जाएगा.

बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान कल दूसरे और आखरी चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो गया है. अब सबकी नजर 14 नवंबर पर टिकी है, क्योंकि 14 नवंबर वो तारीख है. जब बिहार कि सत्ता के सिंहासन पर कौन बैठेगा ये साफ हो जाएगा वहीं आपको बता दें कि चुनाव की समाप्ती के साथ अब राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है. वहीं अब एग्जिट पोल भी सामने आते नजर आ रहे है. वैसे तो बिहार की राजनीति में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. लेकिन एक्जिट पोल के अनुसार सब कुछ समान्या सा नजर आ रहा है. तो हम ऐसा क्यों कह रहे है तो चलिए आपको बताते है...

15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसी मौके पर बीजेपी ने रांची और खूंटी में विशेष कार्यक्रमों की तैयारी की है, जहाँ हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनजातीय समाज के योगदान को नए युग में सम्मान और पहचान दिलाना है।

झारखंड के माननीय अब नए आलीशान बंगले में रहकर अपनी गरीब जनता के विकास का खाका तैयार करेंगे. इसके लिए सरकार ने 70 बंगलो का निर्माण कराया है. कैसे हैं ये बंगले और क्या-क्या है सुविधाएं. देखिए भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद की ये रिपोर्ट...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और आख़िरी चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में कुल 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहाँ कई दिग्गज नेताओं की किस्मत EVM में कैद होने जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग पूरे जोश के साथ अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार मुकाबला पहले से ज़्यादा दिलचस्प दिख रहा है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा — इसका फैसला जनता के हाथों में है।

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज 11 नवम्बर 2025 को दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। क्षेत्र के मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है और मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

बिहार के बक्सर जिले में पंचकोशी परिक्रमा मेले की शुरुआत हो चुकी है। यह पांच दिवसीय आस्था यात्रा त्रेता युग की उस परंपरा को जीवित रखती है, जब भगवान राम ने ताड़का वध के बाद नारी हत्या दोष से मुक्ति के लिए पांच ऋषियों के आश्रमों की यात्रा की थी। अहिरौली, नादांव, भभुअर, नुआव और चरित्रवन जैसे पवित्र स्थलों पर भगवान राम ने पुआ-पकवान से लेकर लिट्टी-चोखा तक का भोग लगाया था। आज भी यह परिक्रमा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होती है। देखिए बक्सर की इस भक्ति और परंपरा से जुड़ी हमारी खास रिपोर्ट...