Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कपड़े फाड़े, फोन छीना! तेजू भइया ने तो हद कर दी, बनाई गई समर्थक की न्यूड वीडियो; देखें वायरल पोस्ट

Tej Pratap Yadav Viral News: बिहार की सियासत में अब तेज प्रताप यादव पर बड़े आरोप लगे हैं. उनके ही एक समर्थक ने उनपर कपड़े फाड़कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. अब समर्थक की ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है.

Tej Pratap Yadav Accused Assault Nude Video Supporter Allegations Viral Saurabh Avinash

Tej Pratap Yadav Viral News: बिहार में सियासत हो और लालू परिवार का नाम उसमें ना आए ऐसा असंभव है. ठीक वैसे ही कोई विवाद हो और उसमें भी लालू परिवार के किसी सदस्य का नाम न हो ये भी उतना ही मुस्किल है. अपनी भक्ति और भाषणों को लेकर चर्चा में रहने वाले तेजप्रताप यादव एक बार फिर विवादों में घर गए हैं. उनके ही एक समर्थक ने वीडियो जारीकर उनपर गंभीर आरोप लगाया है.

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के सहयोगी सौरभ उर्फ अविनाश ने आरोप लगाया कि उन्हें 26 नंबर आवास के अंदर बुलाकर 20-30 गुंडों से पिटवाया गया, कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया. सौरभ का दावा है कि उन्हें तेज प्रताप के आवास पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और उनका फोन रात नौ बजे से डेढ़ बजे तक जब्त रखा गया.

ये भी पढ़ें: वंदे मातरम पर पीएम मोदी के 14 कीवर्ड, जानें 60 मिनट में कितनी हुआ नेहरू, जिन्ना और कांग्रेस का जिक्र?

वीडियो में क्या कहा सौरभ ने?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सौरभ भावुक होकर कहते दिखते हैं कि उन्होंने तेज प्रताप के लिए दिन-रात मेहनत की, चुनाव में प्रचार किया, पर बदले में उन्हें ‘फटी हुई बंडी’ और अपमान मिला. उनका आरोप है कि तेज प्रताप के आवास पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और उनका फोन रात नौ बजे से डेढ़ बजे तक जब्त रखा गया.

तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) पर क्या हैं आरोप?

सौरभ ने बताया कि रविवार को वह खान सर के यहां रिसेप्शन में गए थे जहां तेज प्रताप ने उनका मोबाइल छीन लिया. बाद में उन्हें अपने 26 नंबर आवास पर बुलाया गया. आरोप है कि वहां सहयोगियों ने उन्हें अलग कर मारपीट की और जबरन सुबोध राय व सत्येंद्र राय को गाली देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने मना किया तो और बुरी तरह पीटा गया. सौरभ ने कहा कि उनकी गाड़ी के टायर भी पंक्चर कर दिए गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital