चुनावी साल में नीतीश का पत्रकारों को तोहफा! बिहार में पत्रकारों को मिलने वाले पेंशन को ढाई गुना बढ़ाया, अब मिलेंगे इतने रुपये
Bihar Journalist Pension: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि अब पात्र पत्रकारों को 15 हजार रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी. पहले पत्रकारों को 6 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते थे. अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन मिलेगा.





