Bharat Express DD Free Dish

bihar news

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के चुनाव प्रचार में सक्रिय होने के बाद बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए अखबारों में छपी खबरों की कटिंग से एक प्रदर्शनी लगाई। इसमें उस दौर में हुई घटनाओं पर पुलिस और हाई कोर्ट की टिप्पणियाँ भी शामिल हैं। हाथों में स्टिक लेकर नीरज कुमार ने हर कटिंग को दिखाते हुए कहा कि यही था ‘लालू राज’ का सच। देखिए बिहार एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार की खास बातचीत..

घाटशिला उपचुनाव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक विवादित बयान ने सियासत को गर्मा दिया है। एक सभा के दौरान सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी को ‘बैल’ कह दिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनकी हताशा और भ्रम को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले पटना में राजनीतिक तापमान चरम पर है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन से पहले ही ‘सीएम की कुर्सी’ का तोहफ़ा दे दिया है। शहर की दीवारों और सड़कों पर तेजस्वी यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी भेंट करते दिखाया गया है। 9 नवंबर को तेजस्वी का जन्मदिन है, और इससे पहले ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने माहौल बना दिया है

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के चुनाव प्रचार में सक्रिय होने के बाद बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए अखबारों में छपी खबरों की कटिंग से एक प्रदर्शनी लगाई। इसमें उस दौर में हुई घटनाओं पर पुलिस और हाई कोर्ट की टिप्पणियाँ भी शामिल हैं। हाथों में स्टिक लेकर नीरज कुमार ने हर कटिंग को दिखाते हुए कहा कि यही था ‘लालू राज’ का सच। देखिए बिहार एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार की खास बातचीत...

Election Commission Press Conference: बिहार विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज की वोटिंग संपन्न होने पर आज शाम को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जानिए क्या बताया...

PM Narendra Modi Popularity: ताजा सर्वे के मुताबिक, बिहार में NDA को 153-164 सीटें मिलने का अनुमान है. 63% लोगों ने माना— यह PM मोदी की लोकप्रियता का असर है; नीतीश CM के रूप में बिहार की पहली पसंद हैं.

पटना से करीब 20 किलोमीटर दूर मनेर विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। यहाँ लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि सियासत का प्रतीक बन चुके हैं। हर चुनाव में प्रत्याशी जीत से पहले ही मनेर के प्रसिद्ध लड्डू का ऑर्डर दे देते हैं। इस बार मैदान में आरजेडी के भाई वीरेंदर और एलजेपी के जितेंद्र यादव आमने-सामने हैं। जनता असमंजस में है — पुराने रिश्ते निभाए या नई पहचान अपनाए ? देखिए मनेर से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट — जहाँ राजनीति और परंपरा, दोनों का स्वाद घुला है लड्डू में!

PM Modi Election Campaign: बिहार चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी. आज चुनावी प्रचार थम गया. बिहार में एक कैंपेन के दौरान पीएम मोदी बोले- NDA की जीत पक्की है.

इस सर्वे में बिहार में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, इसको लेकर राज्य की जनता की राय ली गई है. आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है.