Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Viral Video

वंदे मातरम पर चल रही बहस एक बार फिर सुर्खियों में है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मुसलमानों में वंदे मातरम को लेकर जो भ्रम फैला है, वह कांग्रेस की वर्षों की तुष्टिकरण नीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में कहीं भी देशभक्ति गीत गाने की मनाही नहीं है। बीजेपी इस दिन को गौरव दिवस के रूप में मना रही है और विपक्ष पर राष्ट्रभावना को बांटने का आरोप लगा रही है। कमाल खान का कहना है — वंदे मातरम एकता का प्रतीक है, विवाद का नहीं।

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के चुनाव प्रचार में सक्रिय होने के बाद बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए अखबारों में छपी खबरों की कटिंग से एक प्रदर्शनी लगाई। इसमें उस दौर में हुई घटनाओं पर पुलिस और हाई कोर्ट की टिप्पणियाँ भी शामिल हैं। हाथों में स्टिक लेकर नीरज कुमार ने हर कटिंग को दिखाते हुए कहा कि यही था ‘लालू राज’ का सच। देखिए बिहार एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार की खास बातचीत..

घाटशिला उपचुनाव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक विवादित बयान ने सियासत को गर्मा दिया है। एक सभा के दौरान सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी को ‘बैल’ कह दिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनकी हताशा और भ्रम को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले पटना में राजनीतिक तापमान चरम पर है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके जन्मदिन से पहले ही ‘सीएम की कुर्सी’ का तोहफ़ा दे दिया है। शहर की दीवारों और सड़कों पर तेजस्वी यादव की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी भेंट करते दिखाया गया है। 9 नवंबर को तेजस्वी का जन्मदिन है, और इससे पहले ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने माहौल बना दिया है

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के चुनाव प्रचार में सक्रिय होने के बाद बिहार की राजनीति में गर्मी बढ़ गई है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोलते हुए अखबारों में छपी खबरों की कटिंग से एक प्रदर्शनी लगाई। इसमें उस दौर में हुई घटनाओं पर पुलिस और हाई कोर्ट की टिप्पणियाँ भी शामिल हैं। हाथों में स्टिक लेकर नीरज कुमार ने हर कटिंग को दिखाते हुए कहा कि यही था ‘लालू राज’ का सच। देखिए बिहार एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार की खास बातचीत...

पटना से करीब 20 किलोमीटर दूर मनेर विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। यहाँ लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि सियासत का प्रतीक बन चुके हैं। हर चुनाव में प्रत्याशी जीत से पहले ही मनेर के प्रसिद्ध लड्डू का ऑर्डर दे देते हैं। इस बार मैदान में आरजेडी के भाई वीरेंदर और एलजेपी के जितेंद्र यादव आमने-सामने हैं। जनता असमंजस में है — पुराने रिश्ते निभाए या नई पहचान अपनाए ? देखिए मनेर से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट — जहाँ राजनीति और परंपरा, दोनों का स्वाद घुला है लड्डू में!

बिहार में प्रथम चरण के मतदान में अब चार दिन शेष बचे हैँ उसके पहले बिक्रम विधानसभा के लोगों का क्या मूड है इसे जानने के लिए भारत एक्सप्रेस ने वहाँ के आमलोगो से बात कि है बिक्रम किसका होगा अब यहाँ के लोगों को तय करना है! भूमिहार का गढ़ माना जाने वाला बिक्रम से इस बार कॉंग्रेस और बी जे पी में सीधी टक्कर है दोनों भूमिहार वर्ग से आते हैँ, वर्त्तमाम विधायक सिद्दार्थ सौरव जहाँ विकास के नाम पर वोट मांग रहें हैं तो कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार अपने छवि पर लोगों के बीच में खड़े हैँ,! मोकामा में दुलारचंद यादव कि हत्या का बिक्रम में कितना असर पड़ेगा हमारे संवाददाता ने यहाँ के स्थानीय वोटरो से बात कि है क्या यादव वोटर यहाँ का माहौल बदल सकते हैँ देखिये लोगों ने मोकामा कि राजनीति पर क्या कहा! इधर महागठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार को टिकट के लिए काफ़ी जोर आजमाइश करनी पड़ी थी. आईये हम आपको दिखाते हैँ कि इस चुनाव में बिक्रम कि आम जनता किसे वोट करेगी और क्यों! देखिये नौबतपुर से ग्राउंड रिपोर्ट!

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद भारत को एक करने में बड़ी भूमिका निभाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में कहा कि कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार वल्लभभाई पटेल को भुला दे, उनकी कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कल है। ऐसे में शाह ने पटना में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर हमला बोला।

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, और सभी राजनीतिक दलों के छोटे-बड़े नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी कड़ी में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान में उतरीं लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलीपूत्र से सांसद मीसा भारती ने इंडिया गठबंधन को मजबूत बताते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने न केवल गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया, बल्कि अपने दोनों छोटे भाइयों को लेकर भी अहम बातें कहीं। चलिए, सुनते हैं मीसा भारती ने क्या कुछ कहा…

पटना में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक हलचलें हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने X पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री की सेहत पर सवाल उठाए। वीडियो में नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हाथ जोड़ते नजर आए। पटना मेट्रो की कुल लंबाई साढ़े 4 किलोमीटर होगी और इसमें हर बोगी में 360 डिग्री CCTV, इमरजेंसी बटन और माइक लगे होंगे। कार्यक्रम और चुनाव की तैयारियों के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है...