Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुख्यमंत्री ने समालखा में सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का किया उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के समालखा में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की और संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा की.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पानीपत जिले के समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र परिसर में ऋषिकुलम् वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस केंद्र की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने दैनिक जीवन में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी, आज वे साकार होते प्रतीत हो रहे हैं. यह केंद्र न केवल ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं और संस्कारों को और प्रगाढ़ कर रहा है. उन्होंने इस अवसर पर संस्था को 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की.

किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहन

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश को दो चीजों की आवश्यकता है, पहली हमारी सीमाएं सुरक्षित हों और दूसरा हमारा शरीर स्वस्‍थ हो और यह केंद्र वेलनेस सेंटर के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा. उन्होंने कहा कि इस केंद्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित और जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग से बचें और प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों.

Rishikulam Wellness Center

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्किल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 450 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह केंद्र उन्हें उस दिशा में मार्गदर्शन और साधन प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह संस्था को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सक्रिय योगदान दें.

वेलनेस सेंटर: तनाव मुक्त जीवन की ओर कदम

इस मौके पर श्री माधव जन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जिंदल ने कहा कि यह वेलनेस सेंटर उन लोगों के लिए नींव का पत्थर होगा जो तनाव मुक्त रहना चाहते हैं. उन्होंने वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह वेलनेस सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा.

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आतंकवाद की जमीन को अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है और हमारे जांबाज सैनिकों ने मात्र 3 घंटों में आतंकवाद की उस जमीन को मिट्टी में मिलाने का काम किया है.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जासूसी के आरोप में पकड़े जा रहे लोगों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाती रहेगी.

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, मनमोहन भड़ाना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खालसा और डॉ राज नेहरू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल सहित अन्‍य गणमान्य उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के बीच विमानवाहक पोत तकनीकी सहयोग पर 8वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक संपन्न

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital