Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

शिवपाल यादव अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. लेकिन फिर भी इस बार मैनपुरी का चुनाव सपा के लिए आसान नहीं होने वाला है. हम आपको आकड़ों के जरिए बताएंगे कि सपा के लिए बीजेपी कैसे चुनौती बन सकती है.

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का एक छोटी बच्ची के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें छोटी बच्ची कविता के जरिए संदेश दे रही हैं और बीजेपी के विकास कार्यों के बारे में बता रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इस निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब चुनाव में छोटे बच्चों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का बीजेपी का प्रत्याशी कह रहा है कि वो मेरा चेला है, लेकिन वो चेला नहीं स्वार्थी है.

यूपी के खतौली में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की राजकुमारी और राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया के बीच है. यहां कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

भाजपा गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार का वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है. वीडियो में कांग्रेस विधायक कह रहे है कि मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बना.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वे चुनाव के दौरान 'हिंदू खतरे में हैं' का खूब इस्तेमाल करेंगे, लेकिन मेरी आपसे गुजारिश है कि आप इनके झांसे में न आएं.

खतौली उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से आज मंत्री जितिन प्रसाद ने रैली की. इस दौरान उन्होने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में बड़े बड़े प्रत्याशी अपने बिल में घुस गए हैं

सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी ने जेल में आप के मंत्री को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाया था.

Gujarat Elections: एके शर्मा ने सूरत की पहले की गंदगी, कच्छ के भूकम्प, उत्तर गुजरात सहित गुजरात की जल समस्या जैसी समस्याओं के बारें में अपने प्रत्यक्ष अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि ये सारी समस्याएं अब भूतकाल की बात बन गई हैं.

गुजरात चुनाव में सीएम शिवराज सिंह राहुल और केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है. उन्होने केजरीवाल के लिए कहा कि, 'वो बबूल का पेड़ है, कांटे ही मिलेंगे', वहीं राहुल के कहा 'वो एक झाड़ी है जो फसलों को नष्ट कर देगा'