अहमदाबाद विमान दुर्घटना को लेकर संसदीय समिति बोइंग और एयर इंडिया के अधिकारियों सहित कई और से करेगी पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, विमानन क्षेत्र में विमानों के रखरखाव के साथ-साथ "कई कमियां" अब बहुत बड़ी चिंता का विषय हैं. समिति चार धाम तीर्थयात्रा मार्ग पर हाल ही में हुई लगातार हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर भी विचार करेगी.





