Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

breaking world news

इसका मतलब ये नहीं कि सोचा और मिसाइल और बंदूक ला दे और चल दी. इसके लिए यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पास कराने की कोशिश कर रहा है. जिससे कि इस कार्यवाही को मंजूरी मिल सके. यूएई के राजनयिक अमेरिका, यूरोप और एशिया के देशों को एकता की ताकत का पार्ट सिखा रहे हैं. इसको लेकर वो कह रहे हैं कि गठबंधन बनाकर होर्मूज को खोला जाएगा. इसके लिए यूएई ने बकायदा अपनी ताकत और क्षमताओं को परख लिया है और वो हॉर्मूज से माइंस यानी बारूदी सुरंगे हटाने में मदद करने के लिए भी तैयार है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Mojtaba Khamenei)के तेल पर कब्जे करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकती है। खर्ग द्वीप को ईरान की तेल आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है क्योंकि यहीं से देश का करीब 90 फीसदी तेल निर्यात किया जाता है।

अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने अपनी सेना में 3 बड़े बदलाव किए हैं. सेना में यह बदलाव बाहरी हमले को रोकने और जनता से कनेक्शन बनाए रखने के लिए किए गए हैं. जून 2025 के बाद यह तीसरा बड़ा मौका है, जब सेना में एक साथ इतने बड़े बदलाव किए गए हैं. जून 2025 में जंग के दौरान ईरान आर्मी के टॉप अफसर मारे गए थे. उस वक्त सेना के प्रमुख पदों पर बड़ी नियुक्ति की गई थी.