US नेवी को बधाई के चक्कर में बड़ी फजीहत, अमेरिकी नेताओं ने भारतीय युद्धपोतों की फोटो डालकर खुद उड़वाया मजाक
US Navy Birthday: पने सोशल मीडिया पोस्ट में जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन पी. केम्प ने लिखा कि, अमेरिका के स्थापना के शुरुआत से ही यूएस नेवी ने देश की रक्षा की है. उसने समुद्र में आजादी की हिफाजत की है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेव ब्राउन ने ब्रायन को टैग करते हुए इस तस्वीर की सच्चाई बताई. उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि यह तस्वीरें भारतीय युद्धपोतों की है.







