BSNL 4G Stack: PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क, देशभर में लगे 1 लाख मोबाइल टावर गांव-गांव पहुंचेगा तेज इंटरनेट
PM मोदी ने ओडिशा से BSNL के स्वदेशी 4G स्टैक की शुरुआत की और करीब 1 लाख मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया. अब भारत के 29,000 से ज्यादा गांवों में तेज़ इंटरनेट पहुंचाया जाएगा, जिससे डिजिटल इंडिया को मिलेगा बड़ा बूस्ट.
BSNL का 4जी स्टैक भारत की निर्भरता से आत्मनिर्भरता की यात्रा को दर्शाता है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बीएसएनएल का 4जी स्टैक स्वदेशी भावना का प्रतीक है. वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन करने वाले हैं.
कल दुनिया देखेगी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत, लॉन्च होगा बीएसएनएल का ‘स्वदेशी’ 4जी नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएसएनएल के स्वदेशी 4जी नेटवर्क का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही भारत टेलीकॉम उपकरण बनाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है. यह नेटवर्क क्लाउड आधारित और भविष्य में 5जी में अपग्रेड करने योग्य है.





