Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

canada pm

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी के साथ चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं. यह उनका भारत का पहला आधिकारिक दौरा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे.

निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में तनाव चल रहा है. इसी बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष के साथ निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे. हालांकि, अमेरिका ने ट्रूडो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया..

कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बाद से विदेशी निवेशकों द्वारा सितंबर महीने में भारत से 12,000 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की गई है. मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो कनाडाई आउटफ्लो के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं. इससे साफ है कि कनाडाई कारोबारियों को भारतीय बाजार पर पूरा भरोसा है.

कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थकों और गैंगस्टरों पर भारत का डोजियर ट्रूडो के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा था. एस जयशकंर ने साफ कर दिया है कि ट्रूडो की सियासत इसी साठगांठ से चलती है. भारत खालिस्तानियों के खिलाफ तमाम अहम सबूत कनाडा को सौंप चुका है.

खालिस्तानी आतंकी निज्जर के मुद्दे ने कनाडा और भारत के रिश्तों में कड़वाहट घोल दी है. अमेरिका भी इस मसले पर डबल गेम करने से बाज नहीं आ रहा है. भारत से बेहतर संबंधों के बावजूद यूएस कूटनीतिक चालबाजियां दिखा रहा है. निज्जर पर कनाडा को सबसे पहले इनपुट अमेरिका ने ही Five Eyes (FVEY) ग्रुप के जरिए दिए थे.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्याकांड पर खुफिया एजेंसियों को नई जानकारी मिली है. निज्जर ISI के लिए सिरदर्द बन चुका था. क्योंकि वो खुलकर विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहा था, जिससे भारत विरोधी प्रदर्शन पाकिस्तान द्वारा भड़काने के मंसूबे खुले तौर पर उजागर हो रहे थे. इसलिए आशंका है कि बदनामी के डर से ISI ने निज्जर को रास्ते से हटाया है.

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने फिर से भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे को फाड़ दिया.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बुरी तरह घिर गए हैं. अमेरिका-ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने भारत के खिलाफ ट्रूडो की अपील पर खास ध्यान नहीं दिया.

कनाडा के नेता प्रतिपक्ष पियरे पोइलिवरे ने एक बार फिर कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो की आलोचना की है. उन्होंने पीएम जस्टिन ट्रूडो से हिटलर के सैनिक का संसद में सम्मान करने के लिए माफी की मांग की है. इस मामले को तूल पकड़ता देख कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर एंथनी रोटा ने माफी मांगी है. हालांकि ट्रूडो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप भारत पर लगाकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो अपने ही घर में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. विपक्षी नेता द्वारा आलोचना किए जाने के बाद अब कनाडा के रक्षा मंत्री ने भारत के साथ संबंधों को ‘महत्वपूर्ण’ बताया है.