Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

canada pm

भारत से तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए बुरी खबर है. अगले आम चुनाव से पहले कनाडाई मीडिया द्वारा किए गए सर्वे में ट्रूडो पीएम की रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. सर्वे के मुताबिक जनता अगले चुनाव में पीएम पद के लिए ट्रूडो की तुलना में पियरे को काबिल मान रही है.

खालिस्तान समर्थक शुभजीत का भारत में विरोध हो रहा है. शुभ पर खालिस्तानी समूहों को समर्थन देने और भारत का गलत नक्शा शेयर करने का आरोप है. प्रो खालिस्तानी-कनाडाई रैपर शुभ का मुंबई कॉन्सर्ट रद्द किया गया है.

भारत-कनाडा विवाद में चीन भी कूद गया है. चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में लिखा है कि जी20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ट्रूडो के बीच मुलाक़ात में जो हाव-भाव थे.

जस्टिन ट्रूडो ने न्यूयॉर्क में आरोप दोहराते हुए हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया. लेकिन ट्रूडो कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए हैं. निज्जर की हत्या में ट्रूडो भारत का हाथ बताकर इसे सियासी टूल किट की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे.

खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में भारत का नाम घसीटने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो अमेरिका और ब्रिटेन को भी अपनी 'साजिश' का हिस्सा बनाना चाहते थे. लेकिन इस कोशिश में उन्हें बड़ा झटका लगा.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का विवादों से गहरा नाता रहा है. संसद में ट्रूडो ने विपक्षी महिला सांसद की छाती पर कोहनी मारते हुए धक्का दे दिया था. इसके बाद पूरे कनाडा में बवाल हो गया. संसद ने ट्रूडो पर कड़ी कार्रवाई की वार्निंग दी.

G20 शिखर सम्मेलन के लिए ट्रूडो भारत आए थे. तब वापसी के समय उनका विमान घंटों तक दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा रहा था. तब कहा गया ​कि विमान में तकनीक खामी आ गई. हालांकि अब मीडिया सोर्सेस के हवाले से उसके पीछे कुछ और ही वजह सामने आई है.

जस्टिन ट्रूडो के पिता पियर ट्रूडो ने पीएम रहते इंदिरा गांधी के कहने के बावजूद खालिस्तानी तलविंदर परमार को भारत को नहीं सौंपा. इसके बाद जून 1985 में खालिस्तानी आतंकियों ने एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ा. जिसमें 329 लोगों की मौत हो गई थी.

भारत और कनाडा के बीच के रिश्तों में एक बार फिर से तल्खी बढ़ गई है. कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के निज्जर हत्याकांड से जुड़े बयान को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.