Bharat Express DD Free Dish

cancer cases in India

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि 2024 में भारत में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जाधव ने देश में कैंसर के बढ़ते मामलों का विवरण दिया.

भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लैंसेट की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में भारत में करीब 12 लाख नए कैंसर मामले और 9.3 लाख मौतें दर्ज की गईं. एशिया में कैंसर के मामलों में भारत का दूसरा स्थान है.