Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Car Booking

2026 के ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। उद्घाटन को करीब 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मेला अब तक पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ सका है। कई स्टॉल अभी भी लगने की प्रक्रिया में हैं, जिसके चलते मेले में वह जोश और उत्साह नजर नहीं आ रहा, जो आमतौर पर शुरुआती दिनों में देखने को मिलता है... अगर ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें, तो यहां इस बार सन्नाटा पसरा हुआ है। हर साल ग्वालियर व्यापार मेले में रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट के चलते न सिर्फ स्थानीय, बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में ग्राहक वाहन खरीदने पहुंचते थे। लेकिन इस बार अब तक सरकार की ओर से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का कोई ऐलान नहीं किया गया है...