तुर्कीये की एविएशन कंपनी सेलेबी ने सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
दिल्ली हाई कोर्ट में सेलेबी ने सरकार के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द की गई थी. सेलेबी ने इसे अचानक और बिना ठोस कारण बताया है, जिससे हजारों नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है.





