मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुम्भ की आस्था और जलवायु परिवर्तन से संबंधित जलवायु सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जब जलवायु परिवर्तन की बात करते हैं तो एक-दूसरे पर दोषारोपण होने लगता है. यही स्थिति महाकुम्भ में भी देखने को मिल रही है. एरियल सर्वे में देख रहा था कि पार्किंग की जगह खाली है, लेकिन हर व्यक्ति सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी करके संगम स्नान को जा रहा है.
महाकुंभ-2025 में बर्ड फेस्टिवल का मैसकट बना स्किमर पक्षी
महाकुंभ-2025 में होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है, जो नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है. इस आयोजन में जलवायु सम्मेलन और पक्षी संरक्षण पर चर्चा की जाएगी, और यह प्रयागराज में होगा.





