खुदरा मुद्रास्फीति छह साल के निचले स्तर पर, यह सरकार के प्रयासों का नतीजा है: वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किया है. खुदरा मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2025 में छह साल के निचले स्तर 4.6 प्रतिशत पर पहुंच गई.
मार्च में थोक मुद्रास्फीति चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची
थोक मुद्रास्फीति, उत्पादक कीमतों का एक प्रमुख मापक है. यह मार्च में वर्ष-दर-वर्ष 2.05% बढ़ी, जबकि फरवरी में यह 2.38% थी.





