मुंहासे और दाग हटाने वाले 7 कॉस्मेटिक्स पर CDSCO का एक्शन, 30% तक मिला सैलिसिलिक एसिड
Cosmetic Products Action: मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा निखारने का दावा करने वाले सात कॉस्मेटिक उत्पादों का CDSCO ने आयात रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया. जांच में इन उत्पादों में 7% से 30% तक सैलिसिलिक एसिड मिला, जबकि सामान्य कॉस्मेटिक्स के लिए सीमा 2% बताई गई है.





