Bharat Express DD Free Dish

Dacoity

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ कच्छाधारी गिरोह के डकैतों ने दीवार फांदकर एक घर में प्रवेश किया और करीब 3 घंटे तक उत्पाद मचाया. खाना मांगने पर जब उन्हें पता चला कि घर में मुर्गा बना है, तो वे भड़क गए और लोहे की रॉड से पूरे परिवार व एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए.