योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा; रामलला के दरबार में हाजिरी, ट्रस्ट के नए सदस्यों से की खास मुलाकात
अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन और आरती की. इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर मंदिर की व्यवस्थाओं और पारदर्शिता को लेकर चर्चा की.





