NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, अब खुद की डिग्री और रिसर्च को मिलेगी नई उड़ान
केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा के आधार स्तंभ NCERT को बड़ी सौगात दी है. UGC की सिफारिश पर अब NCERT को 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' की मान्यता मिल गई है. इस ऐतिहासिक फैसले से न केवल दिल्ली स्थित मुख्यालय, बल्कि अजमेर, भोपाल, और मैसूर जैसे इसके 6 क्षेत्रीय केंद्रों को भी नई पहचान और शैक्षणिक अधिकार मिलेंगे.





