डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘Cult of Fear: Asaram Bapu’ पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज "कल्ट ऑफ फीयर आसाराम बापू" को लेकर दायर याचिका पर केंद्र और सात राज्यों को नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता ने हमलों की शिकायत की, जिस पर कोर्ट ने डिस्कवरी के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.





