‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. हालांकि कोर्ट ने माना कि सौरभ गांगुली के व्यक्तित्व अधिकारों का मुद्दा उठता है और फिल्म निर्माताओं को डिस्क्लेमर जोड़ने का निर्देश दिया है.







