4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना को मंजूरी दी है. यह योजना देश की सांख्यिकीय प्रणाली को आधुनिक, एआई-रेडी और रियल टाइम डेटा आधारित बनाने के साथ 8वीं आर्थिक जनगणना आयोजित करने में मदद करेगी.






