Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

election trend

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.

बिहार चुनाव में NDA की सीटों पर बढ़त के बाद पटना की सड़कों पर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। अन्ने मार्ग पर जेडीयू नेता सोना सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगवाए हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में राजनीतिक चर्चा तेज़ हो गई है। पोस्टरों में जीत का विश्वास और NDA की मजबूती का संदेश साफ झलकता है। मौके पर भारत एक्सप्रेस के संवाददाता धर्मेंद्र आनंद ने सोना सिंह से वन-टू-वन बातचीत की और इस पोस्टर पॉलिटिक्स की वजह, संदेश और राजनीतिक संकेतों को समझने की कोशिश की। यह रिपोर्ट चुनावी माहौल में नई दिशा जोड़ती