डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी
सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य लाभ देकर अपनी दवाएं लिखवाने की कथित प्रथा पर रोक लगाने के उपाय सुझाने के लिए केंद्र सरकार को तीन सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है.





