Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Farmer Welfare

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कल्याण योजनाओं और कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड साझा किया. पीएम-किसान, फसल बीमा, एग्रीस्टैक, सॉयल हेल्थ कार्ड और प्राकृतिक खेती जैसी योजनाओं को किसानों की समृद्धि का आधार बताया गया...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज किसानों को फसल बीमा योजना के तहत कुल 285 करोड़ रुपये वितरित किए। इस राशि का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, मौसम परिवर्तन और फसल नुकसान जैसी परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की भलाई और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं को सशक्त कर रही है। फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है।इस वितरण के साथ ही राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, और किसानों के बीच राहत का माहौल बना हुआ है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक कर देशभर में कृषि क्षेत्र के स्थिति का समीक्षा किया. उन्होंने पंजाब में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र सरकार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.