सीजफायर के सवाल पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा- भारत-पाक के DGMO के बीच बातचीत के बाद हुआ था सीजफायर, ट्रंप की नहीं है कोई भूमिका
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के बड़बोले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को एक बार फिर खारिज कर दिया है, जिसमें वह लगातार कहते रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में सीज़फायर उन्होंने कराया था





