Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

fuel price hike India

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान आम आदमी को अब सीएनजी ने भी जोर का झटका दे दिया है। जो लोग अब तक यह सोचकर राहत महसूस कर रहे थे कि चलो पेट्रोल-डीजल से सस्ता विकल्प मिल गया है, उनके लिए अब हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार, 26 मई को सीएनजी के दामों में एक बार फिर बड़ा इजाफा कर दिया गया है और इस बार बढ़ोतरी सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम की है।

देश में बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हालिया बढ़ोतरी के बाद आम जनता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हर दिन बढ़ते खर्च के बीच लोग सरकार से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई सरकार से समाधान की मांग कर रहा है, तो कोई मौजूदा हालात पर चिंता जता रहा है। जानिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में जनता की सीधी राय और क्या है उनका कहना।