Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

gaza strip

Israel Hamas War: गाजा शहर के अहली अरब अस्पताल पर जोरदार हमला हुआ। इसमें 500 लोगों की मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद हमास ने बयान जारी कर बताया कि इस अटैक के पीछे इजराइल का हाथ है। उन्होंने अस्पताल पर हमला करने के लिए स्मार्ट बम का इस्तेमाल किया।

गाजा पर ग्राउंड अटैक के लिए इजराइल लगातार धमकी दे रहा है। साउथ बॉर्डर पर हथियार, गोला-बारूद और टैंक्स के साथ करीब 1 लाख इजराइली सैनिक तैनात हैं। 3 लाख से ज्यादा रिजर्व सैनिकों को मोबिलाइज किया जा रहा है।

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ये तो अभी शुरुआत है. हम हमास को पूरी तरह से खत्म कर देंगे. मगर क्या ये इतना आसान है. इजराइल के लिए ये तब आसान हो सकता है जब वो हमास की सबसे खतरनाक फौज को हरा दें, जिसका नाम 'अल नुखबा' फोर्स है.

इन सुरंगों का इस्तेमाल हमास अपने लड़ाकों, हथियारों और यहां तक कि अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के लिए करता है. ये सुरंगें कहां से निकलती हैं और कहां खत्म होती हैं, उनका पता लगाना बेहद मुश्किल है. कई बार हमास आतंकी किसी घर से सुरंग खोदतें हैं, जो सीमा पार किसी दूसरे घर में खुलती है.

इजरायली एयरफोर्स ने शनिवार रात को किए एयर स्ट्राइक में आतंकी संगठन हमास के एक और टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को मार गिराया. बिलाल दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल का टॉप कमांडर था और इजरायल में घरों में घुस कर लोगों की हत्या करने में शामिल था.

इजराइल की सेना ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वो 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को रोकने में नाकाम रहे। इजराइली सेना चीफ ने कहा है कि लोगों की रक्षा करना सेना का काम है, लेकिन हम इसमें नाकाम रहे। ये हमारे लिए सीख है। अब समय जंग का है।

इजराइल ने गाजा पर हमले के लिए 1 लाख सैनिक भेजे हैं। 3 लाख 60 हजार से ज्यादा रिजर्व सैनिकों को जुटाया जा रहा है। सभी को अंदेशा है कि इजराइल गाजा पर जमीनी कब्जा करने जा रहा है। लेकिन गाजा में स्थानीय लोगों का समर्थन हमास के साथ हैं। अंदेशा है कि ये मिशन इजराइल के लिए आसान नहीं होगा।

यहूदियों के पास एक ही देश है इजरायल. इसके अलावा उनकी कुछ आबादी अमेरिका, फ्रांस और पोलैंड जैसे देशों में बसी है. लेकिन अब इजरायल में भी यहूदी जनसंख्या तेजी से घट रही है. जबकि मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में यहूदियों पर अपने ही देश में अल्पसंख्यक होने का खतरा मंडरा रहा है.

इजराइल-हमास जंग का आज छठा दिन है। इस बीच दुनियाभर से हजारों इजराइली जंग में शामिल होने के लिए अपने वतन लौट रहे हैं। ग्रीस से लेकर न्यूयॉर्क तक एयरपोर्ट पर इजराइलियों की भीड़ है। सेना ने रिजर्व सैनिकों की संख्या 3 लाख 60 हजार कर दी है, इसीलिए इजराइलियों में घर लौटने की होड़ मची है।

Israel Hamas War: इजरायल हमास के गाजा स्थिति ठिकानों को पिछले चार दिनों से लगातार जमींदोज करता आ रहा है लेकिन उसकी भी मुश्किलें बढ़ रही हैं.