Gold Silver Crash: शादियों के सीजन में क्यों धड़ाम हुआ सोना-चांदी? जानिए इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह
Gold Silver Crash: कमोडिटी से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. हफ्तेभर के भीतर सोना करीब 11 हजार रुपये और चांदी लगभग 20 हजार रुपये सस्ती हो गई है.
सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, एक ही दिन में चांदी 7000 रुपये टूटी; क्या ये निवेश का सही मौका है?
सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है. MCX पर चांदी ₹7000 प्रति किलो से ज्यादा गिरकर ₹2.40 लाख पर आ गई है, वहीं सोना भी ₹2500 की गिरावट के साथ ₹1.49 लाख के स्तर पर है. डॉलर की मजबूती और मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों ने बाज़ार का मूड बदल दिया है.







