इतिहास, अपमान और अल्टीमेटम! दावोस में ट्रंप बोले- यूरोप ने कई देशों पर कब्जा किया, तो हमारे ग्रीनलैंड चाहने में क्या गलत है?
Donald Trump In Davos: दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप को जमकर सुनाया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने नाटो को लेकर क्या कुछ नहीं किया. हमने नाटो को अपना 100 प्रतिशत दिया. बदले में हमें यूरोप से कुछ नहीं मिला.





