Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hamas israel war

इजराइल की सेना ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वो 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को रोकने में नाकाम रहे। इजराइली सेना चीफ ने कहा है कि लोगों की रक्षा करना सेना का काम है, लेकिन हम इसमें नाकाम रहे। ये हमारे लिए सीख है। अब समय जंग का है।

इजराइल ने गाजा पर हमले के लिए 1 लाख सैनिक भेजे हैं। 3 लाख 60 हजार से ज्यादा रिजर्व सैनिकों को जुटाया जा रहा है। सभी को अंदेशा है कि इजराइल गाजा पर जमीनी कब्जा करने जा रहा है। लेकिन गाजा में स्थानीय लोगों का समर्थन हमास के साथ हैं। अंदेशा है कि ये मिशन इजराइल के लिए आसान नहीं होगा।

फिलिस्तीन के हमास और इजरायल में जंग के बीच दुनिया लगभग दो खेमे में बंट गई है. अमेरिका, फ्रांस और यूके ने इजरायल का साथ दिया है. वहीं ईरान ने फिलिस्तीन को खुला समर्थन दिया है.