Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

hindi news

सरकार रोजगार बढ़ाने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाती है… लेकिन इन्हीं योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले ही अब इनको भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं। पीएम–FME योजना में ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में खेतों में सिर्फ टीन शेड लगाकर फर्जी यूनिटें खड़ी कर दी गईं। इन फर्जी यूनिटों पर करोड़ों के लोन और लाखों की सब्सिडी उठा ली गई। फर्जीवाड़ा केवल डेढ़ साल के भीतर हुआ। प्रदेशभर में 7000 से ज्यादा लाभार्थियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया गया, जिन पर 250 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी जारी हुई। लेकिन इन सब्सिडी वाली यूनिटों में बड़ी संख्या फर्जी बताई जा रही है। किराना और कपड़े की दुकानों के कोटेशन लगाकर यूनिटें दिखा दी गईं। बैंक अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से लोन पास हो गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से भी आवेदन शासन तक भेजे गए। ग्वालियर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक एमपीएस बुंदेला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है...

दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में भारत एक्सप्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम बज़्म-ए-शफात में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया. उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. दीप प्रज्वलन के बाद भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली के विकास और विकास की गति में तेजी को लेकर एक के बाद एक कई सवाल पूछे. वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सवालों का जवाब दिया. दिल्ली की सीएम ने और क्या कहा आइए आपको पूरा इंटरव्यू दिखाते

उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद जगदीप धनखड़ की पहली बार यात्रा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर‑चंबल संभाग में लंपी वायरस का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए एडवाइजरी जारी की है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। वहीं कल देर रात ग्वालियर में पांच संदिग्ध गायों में से दो की मौत हो गई है।

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अपराध शाखा ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने किराए के घर में प्रिंटिंग मशीनरी लगाकर पिछले कई महीनों से नकली नोट छाप रहा था। छापेमारी में सवा दो लाख के नकली नोट, दो लाख रुपये से अधिक के 500 के फर्जी नोट और करीब 30 लाख के नकली नोट छापने का कच्चा माल मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाजार में 5–6 लाख रुपये तक के नकली नोट चला चुका है। जांच जारी है

Civil Judge Result 2025: Dabra की बेटियों ने रचा इतिहास , सिविल जज में गूंजा ग्वालियर का नाम

ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार महिला ड्रोन स्क्वाड्रन को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे नाम दिया गया है — ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’। सीमा सुरक्षा में महिला शक्ति और तकनीकी दक्षता का संगम अब बॉर्डर पर दुर्गा वाहिनी संभालेगी अपने हाथों में सुरक्षा की कमान। ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (IPS) की प्रेरणा से यह पहल शुरू की गई है। यहाँ स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDLW) में महिला जवानों को उन्नत ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला जवानों का यह विशेष दल “दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन” कहलाएगा, जो तकनीक के ज़रिए सीमाओं की निगरानी को नई दिशा देगा..

दतिया ज़िले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के पुतला दहन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण पा लिया है

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में इन दिनों राखड़ से भरे ओवरलोड ट्रकों का आतंक साफ देखा जा सकता है।

गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने को है ऐसे जगह - जगह गणेश जी की मूर्तियां बनकर तैयार है. वही ग्वालियर में कल वर्कशॉप में देसी गाय के गोबर से छोटी और बड़ी गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई. ग्वालियर के GYMCA क्लब में इको फ्रेंडली यानी मिट्टी के गणेश जी की छोटी और बड़ी मूर्तियां बनाई जा रही है. जिसमें बच्चे और महिला बढ़ - चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और उनका साफ संदेश है कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आने वाले 27 तारीख को गणेश जी की प्रतिमा ऐसे ही अपने घर पर बनाएं. जिससे विसर्जन करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी और किसी प्रकार का पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा...

Latest