PM FME Scheme में भ्रष्टाचार, बैंकों–दलालों की मिलीभगत ?
सरकार रोजगार बढ़ाने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाती है… लेकिन इन्हीं योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले ही अब इनको भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं। पीएम–FME योजना में ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में खेतों में सिर्फ टीन शेड लगाकर फर्जी यूनिटें खड़ी कर दी गईं। इन फर्जी यूनिटों पर करोड़ों के लोन और लाखों की सब्सिडी उठा ली गई। फर्जीवाड़ा केवल डेढ़ साल के भीतर हुआ। प्रदेशभर में 7000 से ज्यादा लाभार्थियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया गया, जिन पर 250 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी जारी हुई। लेकिन इन सब्सिडी वाली यूनिटों में बड़ी संख्या फर्जी बताई जा रही है। किराना और कपड़े की दुकानों के कोटेशन लगाकर यूनिटें दिखा दी गईं। बैंक अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से लोन पास हो गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से भी आवेदन शासन तक भेजे गए। ग्वालियर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक एमपीएस बुंदेला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है…
Also Read
-
'जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे...!' स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO
-
पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं
-
Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर
-
महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
-
भगत सिंह जयंती पर CM योगी का नया फॉर्मूला! ज्ञान, कौशल और कर्म से चमकेगी यूपी के युवाओं की किस्मत
-
दिल्ली-एनसीआर में रेप के मामले: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, निर्भया केस से की तुलना
-
सोशल मीडिया की अफवाह से सुलग उठा LPU कैंपस, आगजनी और हाईवे जाम के बाद SIT गठित
-
ब्लैक मंडे: खुलते ही स्वाहा हुए 6 लाख करोड़, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; युद्ध की आहट से कांपा दलाल स्ट्रीट?



