Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bastar Olympic Tragedy: Bastar Olympic जाते वक्त बच्चों की गाड़ी पलटी, देखिए Report

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई।
हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital