Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hyderabad Hit And Run: तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार को रौंदा, नशे में धुत महिला चालक मौके से फरार

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कार चालक महिला नशे में धुत थी. कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर मारने के बाद भी स्कूटी सवार को घसीटते हुए आगे ले जाती है. फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है.

हैदराबाद कार दुर्घटना

हैदराबाद कार दुर्घटना

Hyderabad Hit And Run: हैदराबाद में शुक्रवार तड़के बंजार हिल्स पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. यह भयावह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ित बाला चंद्र यादव, जो जीएचएमसी कर्मचारी हैं, बुरी तरह घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. लग्जरी कार मालिक की पहचान हो गई है लेकिन कार चालक अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है.

युवक का अस्पताल में इलाज जारी

हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कार चालक महिला नशे में धुत थी. कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर मारने के बाद भी स्कूटी सवार को घसीटते हुए आगे ले जाती है. फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ देखा जा सकता है कि युवक धीरे-धीरे स्कूटी चला रहा था. तभी विपरित दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इससे पहले तीन लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले हैदराबाद में ही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे तीन लोगों को कुचल दिया था. कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि चालक उसपर नियंत्रण नहीं रख पाया. कार फिल्म के किसी सीन की तरह स्लिप करते हुए आई और राह चलते तीनों लोगों को उड़ा ले गई. मौके पर ही 2 महिला और एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई थी. मामले में कार चालक समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital